म.प्र. जन अभियान परिषद् की शासी निकाय की बैठक माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 29.03.2011 को सम्पन्न । • • • प्रदेश के स्वैच्छिक संगठनों की क्षमता वर्धन हेतु प्रत्येक जिले में से 25-25 स्वयंसेवी संगठनों का चयन किया जाकर प्रशिक्षण कार्यशालाएँ सम्पन्न |
 
माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ म.प्र. जन अभियान परिषद् के अधिकारियों एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक दिनांक 25 अप्रैल 2011 को समन्वय भवन, टी.टी नगर, भोपाल में आयोजन ।

म.प्र.जन अभियान परिषद् के भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के विकासखण्ड समन्वयकों की आधारभूत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 19.04.2011 से 23.04.2011 तक एवं जबलपुर, रीवा, एवं सागर संभाग का आयोजन दिनांक 26.04.2011 से 30.04.2011 एन.आई.टी.टी.टी.आर भोपाल में आयोजन ।

म.प्र. जन अभियान परिषद् की शासी निकाय की बैठक माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 29.03.2011 को सम्पन्न ।

सात संभागो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा और जबलपुर में प्रस्फुटन समितियों के साथ संभाग स्तरीय सम्मलेन का आयोजन |

डॉ. अजय शंकर मेहता जी और श्री प्रदीप पांडे जी ने संभाला जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष का दायित्व |

 

 
सहभागिता
   

जन अभियान परिषद् ने सृजनात्मक और सकारात्मक सोच से सहभागिता द्वारा एक संतुलित संसार के निर्माण की अभिकल्पना की है। ऋग्वेद का 'संगच्छध्वम् संवदध्वम्' मंत्र सदियों से हमें साथ चलने, साथ बोलने की प्रेरणा देता है। यही भाव लोकतंत्र का है और जन अभियान परिषद् का भी। परिषद् द्वारा सहभागिता का लक्ष्य आंमत्रित है, सहभागिता में कार्य एवं भाग दोनों शामिल है जिसमें सेवा की भावना है, जो समाज के लिए मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक, आर्थिक, किसी भी रूप में कुछ करने की इच्छा रखता हों, आंमत्रित है। आप अपने भाव से, विचार से, श्रम से, साधन से, संवाद से, कार्य से जुड सकते हैं। साथ चलने, साथ बैठने के इस यज्ञ में देने के भाव में परस्पर पूरकता है। यहाँ सभी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से आगे बढेंगे, सकारात्मक समालोचना द्वारा कमियों को दूर करेंगे और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होंगे। नये प्रयोग का समावेश और सहभागिता से सभी पक्ष लाभन्वित होंगे। हम व्यवस्था, समाज और स्वयंसेवी संगठनों के बीच समपूरकता से सहभागिता का एक ऐसा सेतु निर्मित करेंगें जिसमें सभी एक-दूसरे के सहायक हो, सहभागी हो, विकसित हो। एक मंच पर इकट्ठे होकर उत्पादकता को विस्तार दें तथा समाज की क्रियाशीलता को संगठित करके जागृति और जन-निर्माण के काम में जुटें।

विश्व के एक गाँव में सिमटती आधुनिक दुनिया की दौड में हम अपने मध्यप्रदेश को तभी आगे रख सकेंगे, जब विकास की धारा में काम करने वाले सभी व्यक्ति, व्यवस्था और संगठन परस्पर सहभागी हों। स्वयंसेवी संगठन अपनी क्रियाशीलता और सकारात्मक सोच के लिए लोकप्रिय है। संगठनों की सेवा भावना और सामर्थ्य को देखकर ही म.प्र. जन अभियान परिषद् इनके सहयोग से विकास की धारा को तेज गति से बहाने के लिए प्रयासरत है। इस प्रयास में आप सब सहभागी बनें। शायद हमारा यह प्रयास भगीरथी हो।


   
म.प्र. जन अभियान परिषद में गठित प्रस्फुटन समितियो की संभागवार सूची
रीवा जबलपुर भोपाल ग्वालियर सागर उज्जैन इन्दौर