म.प्र. जन अभियान परिषद्‌ द्वारा 18 नवम्बर 2011 को प्रदेश के स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन । म.प्र. जन अभियान परिषद् की शासी निकाय की बैठक माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 29.03.2011 को सम्पन्न । • • • प्रदेश के स्वैच्छिक संगठनों की क्षमता वर्धन हेतु प्रत्येक जिले में से 25-25 स्वयंसेवी संगठनों का चयन किया जाकर प्रशिक्षण कार्यशालाएँ सम्पन्न |
 
स्वैच्छिक संगठनों का संवाद -२०११,समाज का उद्धार, जन-जन भागीदार १८ नवम्बर २०११ को शासकीय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ा, जंबूरी मैदान के पास, भोपाल में।

कार्यक्रम तीन खण्डों में प्रथम खण्ड- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी व मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्‌बोधन ।
द्वितीय खण्ड- प्रतिभागियों के वेल्यू एडिशन के लिए उद्‌देश्य अनुरूप प्रबोधन एवं साहित्य विवरण ।
तृतीय खण्ड- सांस्कृतिक कार्यक्रम ।


म.प्र.जन अभियान परिषद् के भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के विकासखण्ड समन्वयकों की आधारभूत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 19.04.2011 से 23.04.2011 तक एवं जबलपुर, रीवा, एवं सागर संभाग का आयोजन दिनांक 26.04.2011 से 30.04.2011 एन.आई.टी.टी.टी.आर भोपाल में आयोजन ।

म.प्र. जन अभियान परिषद् की शासी निकाय की बैठक माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 29.03.2011 को सम्पन्न ।

सात संभागो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा और जबलपुर में प्रस्फुटन समितियों के साथ संभाग स्तरीय सम्मलेन का आयोजन |

डॉ. अजय शंकर मेहता जी और श्री प्रदीप पांडे जी ने संभाला जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष का दायित्व |

 

 
गतिविधियाँ- जिला स्तरीय

ग्राम सम्मेलन का आयोजन



म.प्र. जन अभियान परिषद्‌ जिला विदिशा में विकासखण्ड सिरोंज के प्रस्फुटन ग्राम थानपुर में ग्राम सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ कुरवाई विधाय श्री हरिसिंह सप्रे ने किया। इस अवसर पर श्री सप्रे ने कहाकि जन अभियान परिषद्‌ ने पूरे गाँव में सी.एफ.एल. लगाकर बिजली की काफी बचत की है। साथ ही गाँव को पॉलीथिन मुक्त करने और गौग्राम बनाने के लिए लिया गया संकल्प अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद्‌ द्वारा ग्राम विकास के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। परिषद्‌ की पहल अब रंग लाने लगी हैं। इस गाँव में प्रत्येक ग्रामवासी को गाय उपलब्ध कराने का निर्णय बहुत बड़ा निर्णय है। उन्होंने गाँव के विकास में हरसंभव योगदान का आह्णावासन दिया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद्‌ के द्वारा नशामुक्त किए गए युवाओं का सम्मान किया गया। वहीं प्रस्फुटन समिति ने जैविक खाद बनाने की घोषणा की। ग्राम सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि श्री भगवत सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री टीकाराम तिवारी, श्री मिथलेश दांगी, बी.आर.सी. श्री मनोज शर्मा, श्री बृजेश तिवारी प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्य एवं ब्लॉक समन्वयक तथा जिला समन्वयक उपस्थित थे।



श्री बसंत रावत

वि.ख. समन्वयक सिरोंज, जिला विदिशा, म.प्र. ज.अ.प.

म.प्र. निर्माण में स्वैच्छिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका हो : मुख्यमंत्री :श्री शिवराज सिंह चौहान


प्रदेश के मुख्यमंत्री व जन अभियान परिषद्‌ के अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आओ बनाएं अपना म.प्र. को लेकर शिवपुरी जिले में विगत १७, १८ जुलाई को तीन विकासखण्डों पोहरी, शिवपुरी और कोलारस का दौरा किया गया। विकासखण्ड कोलारस में भ्रमण के दौरान जन अभियान परिषद्‌ की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति परिच्छा, तानपुर, लालगढ़, तेंदुआ, और सुजवाय में प्रस्फुटन समिति के लोगों ने स्वागत किया तथा जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्ति, हरियाली व महिला सशक्तिकरण के कार्यों पर केन्द्रित संकल्प पत्र दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोगों से अपील की कि ये प्रस्फुटन समितियाँ जो कार्य कर रही हैं इसमें आप लोगों की भागीदारी सुसुनिश्चित करें और मध्यप्रदेश निर्माण के लिये महत्वपूर्ण योगदान दें। कोटानाका में स्वयंसेवी संगठनों के साथ सम्पन्न बैठक में माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधियों से कहा कि समाज के विकास में स्वयंसेवी संगठनों की हम भूमिका रहती है इसलिये मैं स्वयंसेवी संगठनों से अपील करता हँू कि वे मध्यप्रदेश निर्माण के लिये अपना पूर्ण सहयोग दें।
जन अभियान परिषद्‌ द्वारा आपके बीच समन्वयक की भूमिका में कार्य किया जा रहा है, आने वाले समय में जन अभियान परिषद्‌ एक महत्वूपर्ण भूमिका में आप लोगों के बीच में खड़ा हो सकेगा जिसका लाभ स्वयंसेवी संगठनों को मिलेगा।'' बैठक में शिवपुरी जिले के स्वयंसेवी संगठनों के ७० प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पोहरी विकाखण्ड में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने सिंहनिवास ग्राम के ग्रामीणों से चर्चा की। ग्राम परिच्छा में प्रस्फुटन समिति सदस्यों, म.प्र. जन अभियान परिषद्‌ के संभाग समन्वयक, जिला समन्वयक तथा पोहरी विकासखण्ड समन्वयक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शिवपुरी विकासखण्ड में लालगढ़ प्रस्फुटन समिति सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। वहाँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जन अभियान परिषद्‌ द्वारा गठित प्रस्फुटन समितियों का सहयोग करें और आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश में अपना योगदान दें।




धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया
जिला समन्वयक, शिवपुरी