म.प्र. जन अभियान परिषद्‌ द्वारा 18 नवम्बर 2011 को प्रदेश के स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन । म.प्र. जन अभियान परिषद् की शासी निकाय की बैठक माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 29.03.2011 को सम्पन्न । • • • प्रदेश के स्वैच्छिक संगठनों की क्षमता वर्धन हेतु प्रत्येक जिले में से 25-25 स्वयंसेवी संगठनों का चयन किया जाकर प्रशिक्षण कार्यशालाएँ सम्पन्न |
 
स्वैच्छिक संगठनों का संवाद -२०११,समाज का उद्धार, जन-जन भागीदार १८ नवम्बर २०११ को शासकीय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ा, जंबूरी मैदान के पास, भोपाल में।

कार्यक्रम तीन खण्डों में प्रथम खण्ड- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी व मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्‌बोधन ।
द्वितीय खण्ड- प्रतिभागियों के वेल्यू एडिशन के लिए उद्‌देश्य अनुरूप प्रबोधन एवं साहित्य विवरण ।
तृतीय खण्ड- सांस्कृतिक कार्यक्रम ।

म.प्र.जन अभियान परिषद्‌  के तत्वाधान में दिनांक 1 - 8 जून 2011 तक 18274 ग्रामों में ग्राम विकास यात्रा संपन्न


माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ म.प्र. जन अभियान परिषद् के अधिकारियों एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक दिनांक 25 अप्रैल 2011 को समन्वय भवन, टी.टी नगर, भोपाल में आयोजन ।
सात संभागो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा और जबलपुर में प्रस्फुटन समितियों के साथ संभाग स्तरीय सम्मलेन का आयोजन |

डॉ. अजय शंकर मेहता जी और श्री प्रदीप पांडे जी ने संभाला जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष का दायित्व |

 

    
 

समाज के समग्र विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु शासन सदैव तत्पर रहा है। संगठनात्मक सीमाओं के भीतर यह सराहनीय प्रयास भी अपने अंतिम उद्देश्य की प्राप्ति में अपर्याप्त रहे है । इस दिशा में अपने व्यवस्थागत ढॉचे का अतिक्रमण कर शासन ने स्वैच्छिक संगठनों के अस्तित्व को मान्यता दी है। जनता और सरकार के बीच सेतु के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों को विकास की सशक्त इकाई के रूप में विकसित करने के उद्देश्य हेतु ’’मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्‘‘ का गठन किया गया है। यह परिषद् शासन को सलाह देने, सामुदायिक भागीदारी प्रोत्साहित करने, स्वयंसेवी संस्थाओं से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी समेकित कर, नीतियों के क्रियान्वयन के लिये एक समन्वयक अभिकरण के रूप में कार्य करेगी। म. प्र. जन अभियान परिषद्, मध्यप्रदेश सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1973 के अंतर्गत दिनांक 04.07.1997 को पंजीकृत की गयी है। संस्था का पंजीयन क्रमांक 4964/97 है।   
और अधिक जानें ...........