म.प्र. जन अभियान परिषद् की शासी निकाय की बैठक माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 29.03.2011 को सम्पन्न । • • • प्रदेश के स्वैच्छिक संगठनों की क्षमता वर्धन हेतु प्रत्येक जिले में से 25-25 स्वयंसेवी संगठनों का चयन किया जाकर प्रशिक्षण कार्यशालाएँ सम्पन्न |
 
माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ म.प्र. जन अभियान परिषद् के अधिकारियों एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक दिनांक 25 अप्रैल 2011 को समन्वय भवन, टी.टी नगर, भोपाल में आयोजन ।

म.प्र.जन अभियान परिषद् के भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के विकासखण्ड समन्वयकों की आधारभूत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 19.04.2011 से 23.04.2011 तक एवं जबलपुर, रीवा, एवं सागर संभाग का आयोजन दिनांक 26.04.2011 से 30.04.2011 एन.आई.टी.टी.टी.आर भोपाल में आयोजन ।

म.प्र. जन अभियान परिषद् की शासी निकाय की बैठक माननीय मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 29.03.2011 को सम्पन्न ।

सात संभागो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा और जबलपुर में प्रस्फुटन समितियों के साथ संभाग स्तरीय सम्मलेन का आयोजन |

डॉ. अजय शंकर मेहता जी और श्री प्रदीप पांडे जी ने संभाला जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष का दायित्व |

 

 
सबके लिए स्वास्थ्य

फायलेरिया रोग से मुक्ति हेतु चलाया जन अभियान

  • ४० गाँवो में फायलेरिया जागरूकता अभियान चलाया।
  • फायलेरिया रोग से बचने की जानकारी दी।
  • घर-घर जाकर औषधियों का वितरण किया।


पन्ना जिले में फायलेरिया बीमारी एक गंभीर समस्या है। इस बीमारी से बचने के लिए पन्ना जिले में राष्ट्रीय फायलेरिया दिवस के अवसर पर एक जागरूकता जन अभियान चलाया गया। जिसके अंर्तगत पन्ना जिले के हर गाँव में फायलेरिया की रोकथाम के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद्‌ के प्रस्फुटन ग्राम की समितियों की विशेष भूमिका रही।
फायलेरिया रोकथाम अभियान में पन्ना ब्लॉक के १० प्रस्फुटन गाँवों को जागरूक करने के लिए सर्वप्रथम रैलियों का आयोजन किया गया एवं ग्रामीणों के घर घर जाकर उन्हें प्रेरित किया गया। इसके बाद फायलेरिया दिवस कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से गाँव में फायलेरिया की गोलियों का वितरण किया गया एवं लोगों को फायलेरिया जैसी गंभीर गीमारी से बचने की जानकारी दी गई।
इस तरह फायलेरिया बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में म.प्र. जन अभियान परिषद्‌ के पन्ना जिला कार्यालय में स्वयंसेवी संगठनों के लगभग ४० प्रतिनिधियों ने भी सहयोग दिया। उन्होंने पन्ना वार्ड के घरघर जाकर दवाई एवं गोलियों का वितरण किया।



सुश्री रेखा श्रीवास्तव जिला समन्वयक, म.प्र. ज.अ.प.


लाभान्वित परिवारों की संख्या
पन्ना (वि.ख.) १० गांव ३८० परिवार
शाहनगर (वि.ख.) १८ गांव १४१० परिवार
अजयगढ़ (वि.ख.) १० गांव ५४६ परिवार
गुनौर (वि.ख.) ०२ गांव ३० परिवार
कुल ४० गांव २३६६ परिवार

स्वास्थ्य : पहला सुख निरोगी काया


प्रदेश के प्रस्फुटन ग्रामों में १९२४ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन


जीवन में स्वास्थ्य का बड़ा महत्व है। स्वस्थ मनुष्य ही विकास की दौड़ में आगे रहता है। भारतीय वाड्‌.मय में स्वास्थ्य को जीवन के सुखों में पहला स्थान मिला है। स्वास्थ्य को लेकर देश के नीति निर्धारक और सामाजिक संस्थाएं गंभीर हैं। सरकार द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह योजनाएँ शहरी स्तर पर भी है और ग्रामीण स्तर पर भी इसके साथ ही देश के कई सामाजिक संगठन भी इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
हम साल भर में स्वास्थ्य को लेकर कई दिवस मनाते हैं। संगोष्ठियाँ, परिचर्चाएँ और कार्यशालाएं आयोजित कर चिंतन मनन करते हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार १९९२९३ में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं में से केवल १२.३ फीसदी ने ही किसी स्वास्थ्य संस्था का उपयोग किया था। यह आंकड़ा २००९ में ५४.९ पर पहुँच गया। यह आंकड़े चिंतनीय हैं।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी स्वास्थ्य संबंधी कई योजनाएं संचालित हैं। इसी वर्ष म.प्र. सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर सांझा चूल्हा योजना प्रारंभ की है। जो कुपोषण को दूर करने में काफी मददगार साबित हो रही है। कुपोषण स्वास्थ्य का सबसे बड़ा कलंक है। प्रदेश की सभी आँगनवाड़ियों में तीन से छः वर्ष के ३० लाख से ज्यादा बच्चों के लिए यह योजना शुरू की गई है। आँगनवाड़ी में आने वाली महिलाओं को भी इससे लाभ मिल रहा है।
म.प्र. जन अभियान परिषद्‌ द्वारा गठित ६२६० प्रस्फुटन समितियां गाँवगाँव में स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं दिलवाने में सहयोगी की भूमिका में हैं। स्वास्थ्य शिविर, पल्स पोलियो अभियान, टीकाकरण, जागरूकता अभियान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही हैं। इन प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से १९२४ स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया है। जिससे हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।


विशाल स्वास्थ्य शिविर विगत दिनों जबलपुर संभाग के मण्डला जिला मुख्यालय में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ५० हजार लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन म.प्र. शासन, इंटरनेशनल रोटरी क्लब और जन अभियान के बैनर अंतर्गत स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से हुआ। शिविर में जन अभियान परिषद्‌ के माध्यम से लगभग ५० बड़ी छोटी स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया। शिविर में ५०० स्वयं सेवियों ने आठ दिनों तक अपना पूरा समय विभिन्न प्रकार की सेवाओं में दिया। शिविर में कोई दो हजार आपरेशन किए गए।
आठ दिन तक चल इस स्वास्थ्य महाकुंभ में दूरदूर से आए ग्रामीणों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर में हर बीमारी के चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित थे। यह अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर था। शिविर में शहर के साथ साथ बड़ी संख्या में वनवासी लोग भी लाभांवित हुए। शिविर में रोजाना पाँच से छः हजार मरीजों का पंजीयन हुआ जिनका अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। जांच दल अलग अलग विभागों में विभाजित था।
स्त्री रोग, मानसिक रोग, दंत रोग, न्यूरो सर्जन, शिशु रोग, प्लास्टिक सर्जरी, नाक कान गला, हृदय रोग, थायराईड, डायबिटीज, सामान्य चिकित्सा आदि से संबंधित मरीजों का निःशुल्क परीक्षण हुआ साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाएँ भी दी गयी। प्रस्फुटन समितियों की प्रेरणा से शिविर आयोजन का यह क्रम लगातार जारी है। प्रस्फुटन समिति सदस्य अपनी लगन, मेहनत और लक्ष्यों को निर्धारित कर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश की श्रेणी में लाने के लिए प्रयासरत हैं।


प्रस्फुटन समितियों द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये कार्य

क्रं.संभाग के नामस्वास्थ्य शिविर
1.सागर संभाग252
2.रीवा संभाग173
3.ग्वालियर संभाग132
4.उज्जैन संभाग288
5.जबलपुर संभाग463
6.भोपाल संभाग292
7.इन्दौर संभाग324
महायोग1924